Bloody Mary story: ब्लडी मैरी की रियल खौफनाक कहानी,

Bloody Mary story:आज मै आप सभी को एक ऐसी bloody mary रानी की कहानी बताने जा रहा हूं, जिसकी कहानी सुनकर आप सभी की रूह कांप जाएगी,एक ऐसी रानी जिससे उसकी प्रजा नफरत करती थी, अब आप सोच सकते है, कि जिसकी प्रजा नफरत करती हो वह रानी कैसी हो सकती है, हम आज बात करेंगे इतिहास की सबसे क्रूर रानी की जिसने अपनी प्रजा को अपनी बात ना मानने पर जिंदा जला देती थी, उस रानी का नाम ब्लडी मैरी है,इंग्लैंड की राजगद्दी साल 1509 से लेकर 1547 तक हेनरी के हाथों में हुआ करती थी। राजा हेनरी की कई पत्नियां और एलिजाबेथ व मैरी नामक दो बेटियां थीं। इनमें से मैरी राजा की पहली पत्नी की बेटी थी। राजा हेनरी को मैरी ज्यादा पसंद नहीं थी, इसलिए वो उसके साथ बुरा व्यवहार करते थे। मैरी महल के नौकरों के साथ महल का काम करती थी।मैरी कुछ कह भी दे, तो राजा उसकी कोई बात नहीं मानते थे।

 Bloody Mary story Bloody Mary story

सन् 1547 में जब राजा हेनरी की मौत हो गई, तो प्रजा की इच्छानुसार 16 शताब्दी के दौरान हेनरी की पहली बेटी मैरी को इंग्लैंड की राजगद्दी दे दी गई। वह इंग्लैंड की रानी बन गई। उस समय इंग्लैंड के हालात बहुत अच्छे नहीं थे। इंग्लैंड कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट, इन दो धर्मों के बीच में बंट गया था। उस समय दोनों धर्मों के लोगों के बीच जंग छिड़ी हुई थी।  Bloody Mary story

रानी मैरी चाहती थीं कि पूरे इंग्लैंड में सिर्फ एक ही धर्म हो, लेकिन लोगों ने उसकी यह बात मानने से साफ इनकार कर दिया था। इससे नराज होकर रानी ने उनकी बात न मनाने वालों को मौत की सजा दे दी थी। वह ऐसे लोगों को जिंदा भी जला देती थीं। रानी bloody mary की इस क्रूरता की वजह से इंग्लैंड के लोग उससे नफरत करने लगे।

 

ऐसा भी कहा जाने लगा कि रानी मैरी कुंवारी जवान लड़कियों के खून से नहाती थीं। उसका मानना था कि उनके खून से नहाने से वह ज्यादा दिनों तक जवान रह सकती हैं। कुछ सालों बाद रानी मैरी ने शादी कर ली और कुछ समय बात इंग्लैंड में एक खबर आई कि रानी मैरी गर्भवती हैं और जल्द ही उनके राज्य को उनका नया राजा भी मिल जाएगा। 

कुछ समय बाद blooody mary रानी के साथ बहुत ही अजीब घटना हुई। उनके गर्भ से किसी भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ, बल्कि कुछ ही महीनों के बाद रानी मैरी का पेट फिर से सामान्य हो गया। वहां के ओझा लोगों ने अपनी तंत्र विद्या से बताया कि रानी मैरी के गर्भ में कोई बच्चा, नहीं बल्कि एक भूत आकर निवास करता है। 

कुछ समय बाद फिर रानी bloody mary के गर्भ में वही भूत आकार रहने लगा और वह फिर से गर्भवती हो गईं। इस बार भी रानी को कोई बच्चा नहीं हुआ और उस घटना के कुछ ही दिनों के बाद रानी मैरी की मृत्यु हो गई। इसके बाद मैरी की छोटी बहन एलिजाबेथ को इंग्लैंड की राजगद्दी पर बैठाया गया और  एलिजाबेथ  इंग्लैंड की नई रानी बन गईं। 

रानी bloody mary की क्रूरता की वजह से इंग्लैंड को लोग उसे एक निर्दयी औरत मानते थे। वहीं, जब उसके गर्भ में बच्चे की जगह एक भूत का निवास होने लगा, तो लोगों ने उसे शापित भी करार दे दिया और इसी वजह से उसे लोगों ने ब्लडी मैरी का नाम दिया।ब्लडी मैरी एक ऐसी रानी थी, जिसके क्रूरता के लिए याद किया जाता है, इस रानी का नाम जब तक यह दुनिया रहेगी तब तक इसका नाम लिया जाएगा, वैसे तो चाहे वह राजा हो या रानी उसका नाम उनकी अच्छाई के लिए याद किया जाता है, लेकिन यहां पर मामला उल्टा है, ब्लडी मैरी को उनकी बुराइयों के लिए जाना जाता है,

Leave a Comment